गणतंत्र दिवस पर विदिशा परेड ग्राउंड में आकर्षण का केंद्र बनी घुड़सवारी

विदिशा। 71वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर विदिशा में कई जगहों पर झंडा वंदन हुआ जहां लोगों ने सामूहिक राष्ट्रगान कर लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मिठाईंया बांटी। मुख्य तौर पर विदिशा पुलिस परेड ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित जिला कलेक्टर केव्ही सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

71वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्प्रिंगफील्ड वल्र्ड स्कूल विदिशा द्वारा परेड ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें स्कूल के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया और एक ऐतिहासिक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति का अनुसरण करते हुए योग, नृत्य तथा घुड़सवारी का अद्भुत प्रदर्शन छात्रों द्वारा किया गया। इस दौरान खास तौर पर स्कूल द्वारा घुड़सवारी का प्रदर्शन किया गया जिसके साथ ही योगा एवं फिटनेस थीम के तहत अपनी प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर केव्ही सिंह, विधायक शशांक भार्गव तथा पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा द्वारा स्कूल के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए मंच से सम्मानित किया। स्कूल परिवार से इस दौरान संचालक योगेंद्र सिंह राणा, डायरेक्टर मीनल राणा, इशिता राणा खंडेलवाल, करन राणा, डाॅ प्रताप सिंह एवं प्राचार्य ऋचा नवले मौजूद रहीं।

Recent Posts

MP के इस जिले में बनेगा सोलर प्लांट | 24 घंटे बिजली सप्लाई | Morena Solar Power Plant

मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात! मुरैना में बन रहा है ऐसा सोलर प्लांट, जहां 24 घंटे… Read More

February 24, 2025

एमपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ! जानें 10 बड़ी अपडेट

भोपाल में दो दिवसीय MP Global Investors Summit 2025 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने… Read More

February 24, 2025

अमरवाड़ा: पटवारी तरुण उईके ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां करबडोल पंचायत… Read More

February 21, 2025

CIIT कॉलेज विदिशा ने मनाया 25 वर्षों की उत्कृष्टता का उत्सव

20 फरवरी 2025 को, CIIT कॉलेज विदिशा ने अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का… Read More

February 20, 2025

छिंदवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में भव्य स्वागत

अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में… Read More

February 11, 2025

पौनार में जय अम्बे पेट्रोल पम्प का भव्य शुभारंभ हुआ | Amarwara News

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के Amarwara तहसील के ग्राम पौनार में जय अम्बे पेट्रोल… Read More

February 6, 2025