Sanskar Acadmey

संस्कार एकेडमी शमशाबाद के बच्चे पहुंचे भोपाल विज्ञान केंद्र

शमशाबाद। विदिशा जिले के शमशाबाद स्थित संस्कार एकेडमी (Sanskar Academy Shamshabad) के विद्यार्थियों को भोपाल टूर पर ले जाया गया। बता दें कि इस टूर के दौरान संस्कार एकेडमी के बच्चों ने विज्ञान केंद्र (Bhopal Science Center) पहुंचकर वैज्ञानिक उपकरणों का अवलोकन किया, जिसके बाद मानव संग्रहालय पहुंचकर प्राचीन काल में मनुष्यों द्वारा उपयोग किए जाने वाली वस्तुओं तथा जीवन शैली के संबंध में जाना। इसमें मुख्य रूप से कच्चे मकानों में रहना, खेती किसानी के तौर तरीकों की जानकारी बच्चों को साझा की गईं। वहीं लौटते समय विदिशा मेला का भी बच्चों ने भ्रमण किया।

Back To Top