विदिशा। स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल विदिशा में श्रीराम की जीवन लीला की झलकियों का मंचन आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य भारतीय पुरातन संस्कृति को समृद्ध एवं संरक्षित करना रहा। बता दें कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन 23 दिसम्बर की रात हुआ जहां राम-सीता स्वयंबर की लीला का मंचन विद्यार्थियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया जिसके बाद मंचन शुरू हुआ। सीता स्वयम्बर से जुड़ी हर एक लीला का विद्यार्थियों द्वारा बखूबी मंचन किया गया, वही दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्सहवर्धन किया।
वहीं मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी उपाध्याय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि मंचन का महत्व तभी है जब उसके पीछे उद्देश्य का ज्ञान और कारण पता हो।
