State level Badminton Tournament Final Match organized in springfield World School vidisha

बैडमिंटन टूर्नामेंट फाइनल मैच: स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल ने की एक नई पहल की मज़बूत शुरूआत

विदिशा के स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल में अंडर-17 और अंडर-19 स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का 20 जून को फाइनल मैच खेला गया. पांच दिन चले इस टूर्नामेंट में प्रदेशभर के खिलाड़ी शामिल हुए. स्कूल संचालक योगेन्द्र राणा ने बताया कि अंडर 17 मेल कैटेगिरी में ग्वालियर के देव कुमावत, तो वहीं फीमेल कैटेगिरी में नौदिता गुप्ता ने जीत हासिल की. वहीं कपल कैटेगिरी में देव कुमावत और अंगद मुछाल की जोड़ी ने खिताब जीता.अंडर 19 की बात करें तो मेल कैटेगिरी में आदित्योम जोशी, फीमेल कैटेगिरी में शिवानी चौधरी तो वहीं कपल कैटेगिरी में देव कुमावत और अंगद मुछाल की ही जोड़ी ने जीत हासिल की. बताया गया कि इस खेल के जरिए एक नींव रखी गई है, आगे विश्वास है कि स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल एक मज़बूत शुरूआत करने जा रहे हैं.

Back To Top