ग्यारसपुर में चोरों को नहीं पुलिस का डर, थाने से कुछ दूरी पर ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी

jewellers Shop Gyaraspur

ग्यारसपुर। ग्यारसपुर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हे पुलिसका  भी डर नहीं हैं। दरअसल विदिशा जिले के ग्यारसपुर में चोरियां थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। बीते दिनों ही तीन मकानों से सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी रूपए चोरी हुए थे और एक बार फिर गुरूवार की देर रात्रि थाने से कुछ दूरी पर ज्वेलर्स की दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक चोरों ने दुकान की छत से सटे वेन्टीलेश को तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और सोना चांदी के आभूषणों के साथ ही नगदी रूपए लेकर फरार हो गए।