Union Minister Uma Bharti

सिरोंज में कांग्रेस पर जमकर बरसीं उमा भारती

सिरोंज। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने विदिशा जिले के सिरोंज पहुंचकर एक विशाल आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर जिले के भाजपा नेता मौजूद रहै। अपने संबोधन के दौरान उमा भारती नेकांग्रेस के आलाकमान नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उमा भारती बोलीं की  वर्तमान में कांग्रेस आलाकमान का गांधी परिवार, महात्मा गांधी वाला परिवार नहीं है इनके खानदान के साथ जो गांधी शब्द है वह फिरोज गांधी वाला शब्द है।

केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने बताया कि जहां एक ओर मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह राजा कहलाते थे वहीं दूसरी ओर वे सोनिया गांधी के घर पर लाईन में लग जाते थे। बताया गया कि महात्मा गांधी के पदचिन्हों पर पीएम नरेन्द्र मोदी चल रहे है जो स्वदेशी, स्वाभिन की बात करते हैं।

Back To Top