विदिशा। लीगल राईट्स काउंसिल ऑफ इंडिया की महासचिव राजालक्ष्मी मंदा की उपथिति में वात्सल्य ऐचीवर्स अवार्ड कार्यक्रम आयोजित हुआ जिस दौरान होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया गया जिसके बाद वात्सल्य स्कूल संचालक देवना अरोरा, नम्रता अरोरा, स्वाति अरोरा, प्रतीक कोहली एवं रूचिरा अरोरा द्वारा राजलक्ष्मी मंदा, मुकेश टंडन, डोंगर सिंह सहित मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत सम्मान किया।
मुख्य अतिथि राजलक्ष्मी मंदा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोई भी व्यक्ति या महिला दृढ़ निश्चय व परिश्रम से किसी भी क्षेत्र में कम से कम साधनों का उपयोग करते हुए सफ़लता प्राप्त कर सकती हैं, कोई भी ऐसा कार्य नहीं है जो असंभव हो। हालांकि विद्यार्थियों को अपने उद्देश्य की पूर्ति करते हुए आगे बढ़ने एवं कठिनाईयों का धैर्य से सामना करने की बात कही।
लीगलराईट्स काउंसिल प्रदेषाध्यक्ष देवना अरोरा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बडे ही गर्व का विषय है कि नारी सषक्तिकरण को बढावा देने वाली व अनेकों साहसिक कारनामों सेअपनी पहचान बनाने वाली राजालक्ष्मी मंदा जी हमारे बीच उपस्थित होकर वात्सल्य स्कूल एवं वात्सल्य काॅलेज के विद्यार्थियों को पुरूस्कृत कर रही हैं।
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More
साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और रेडियो जॉकी महवश को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं… Read More
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए Mahila Samman Yojana की घोषणा की है,… Read More
विदिशा – पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भोपाल मंडल के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी की मौजूदगी में… Read More
Share Market Crash News: भारतीय शेयर बाजार में हाल ही में भारी गिरावट देखने को… Read More