विदिशा के समाजसेवियों ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक का किया सम्मान

vidisha chamber of commerce

Vidisha, 30सितंबर – चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एवं वुमन पावर ग्रुप द्वारा विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव (ias umashankar bhargav) और पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला (ips monika shukla) को सम्मानित किया गया. अध्यक्ष रवि तलरेजा ने बताया कि द प्राइड होटल में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने कहा कि मैं जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा और जो भी जिले की समस्याएं रहेंगी उनका निवारण जल्द से जल्द किया जाएगा. वहीं पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने कहा के आप सभी की सुरक्षा और आप सभी को सुरक्षित रखना हमारा फर्ज है.

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी विकास पचौरी, अनुभा जैन, डॉक्टर प्रीति कोर, रागिनी मिश्रा, कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीष लश्करी, मनीष अरोरा, रजत अरोरा, आनंद अग्रवाल, दिलीप जोहरी, सत्यम चौरसिया, दिनेश रामानी, नितिन जाडिया , पार्थ पितलिया, अभिषेक जैन, गोपाल माहेश्वरी, नरेंद्र जैन, हसमुख शाह एवं लायंस क्लब बेतवा, करणी सेना और जीझौतिया ब्राहमण महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं.