CSP Vikas Pandey

विदिशा के नवागत CSP विकास पांडेय का हुआ स्वागत

विदिशा। नवागत सीएसपी विकास पांडेय का नगर के व्यापारियों ने स्वागत किया। बता दें कि सीएसपी भारत भूषण शर्मा की जगह पर विकास पांडेय ने विदिशा सीएसपी का पद संभाला है जिनका स्वागत एवं सम्मान समरोह द प्राइड होटल में आयोजित हुआ।

इस दौरान चेंबर ऑफ काॅमर्स अध्यक्ष रवि तलरेजा, प्रदीप मित्तल, घनश्याम बंसल, सुरेश मोतियानी, समाजसेवी राजकुमार सर्राफ सहित चेंबर ऑफ काॅमर्स के पदाधिकारी मौजूद रहे जिन्होने नवागत सीएसपी विकास पांडेय का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

Back To Top