सिरोंज पहुंचे जिला कलेक्टर, चर्चा में लिए अहम निर्णय

sironj corona

विदिशा। जिले के सिरोंज में कोरोना संक्रमण के चलते जिला कलेक्टर पंकज जैन और पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने तहसील कार्यालय के बीआरसी भवन पहुंचकर व्यापारियों की बैठक लेकर चर्चा की। प्रशासन द्वारा बाजार में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यापारियों की सलाह लेकर सप्ताह में 3 दिन यानी मंगलवार बुधवार शुक्रवार को खोले जाने का निर्णय लिया गया है। जिला कलेक्टर, डाॅ पंकज जैन ने बताया कि स्थानीय अस्पताल में ऑक्सीजन व्यवस्था पर प्रथमिक रूप से ध्यान दिया जा रहा है।

  • अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता है प्राथमिकताः डीएम
  • सप्ताह में 3 दिन खोला जाएगा बाजार
  • बीआरसी भवन में व्यापारियों की बैठक ली गई