Vidisha Farmers Congress

विदिशाः किसानों ने बीमा राशि देने की मांग की, कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

विदिशा। कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने जिला कांग्रेस कमेटी एवं किसान कांग्रेस के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए वर्ष 2019 खरीफ फसल का बीमा राशि ना आने के संबंध में शिकायत की है।

बता दें कि विदिशा तहसील के ग्राम बर्रो, खजूरी, पिपरिया अजीत, गोरिया खेड़ा, सलई खेड़ी सनौटी थानदेर, भूत परासी के किसानों ने अपनी शिकायत ज्ञापन के माध्यम से की है।

किसानों ने बताया कि वर्ष 2019 में बीमा प्रीमियम जमा होने के बाद भी कृषकों का नाम एक्सल शीट में नहीं दिख रहा। वहीं अब वर्ष 2020 में भी खरीफ फसल नष्ट हो चुकी है। हालांकि बीमा राशि दिलवाने की मांग की गई।

Back To Top