विदिशा। नगर की पुरानी कृषि उपज मंडी को अब सागर रोड स्थित नई कृषि उपज मंडी में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं शुभारंभ मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन, विदिशा एसडीएम संजय जैन सहित कृषि उपज मंडी सचिव एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं इस दौरान कोरोना वाॅरियर्स के सम्मान में सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ताली बजाकर उत्साहवर्धन तथा सम्मान किया।
विदिशा एसडीएम संजय जैन ने बताया कि पुरानी मंडी क्षेत्र के पास कोरोना के कारण कंटेनमेंट जोन है जहां सुरक्षा के एहतिहात बरतते हुए किसानों की सुरक्षा के मद्देनजर कृषि मंडी को शिफ्ट किया गया है।
बता दें कि पंजीकृत किसानों को उपार्जन केन्द्रों पर चना, मसूर विक्रय हेतु एसएमएस प्रेषित किए जा रहे है जिसके तहत अब 20-20 एसएमएस हर उपार्जन केन्द्र के अंतर्गत पंजीकृत किसानों को भेजे जा रहे हैं। बता दें कि शासन द्वारा चना फसल के लिए समर्थन मूल्य 4875 रूपए प्रति क्विंटल जबकि 4,800 रूपए प्रति क्विंटल मसूर फसल के लिए घोषित किया गया है।
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More
साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और रेडियो जॉकी महवश को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं… Read More
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए Mahila Samman Yojana की घोषणा की है,… Read More
विदिशा – पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भोपाल मंडल के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी की मौजूदगी में… Read More