sardar vallabhbhai patel jayanti

एकता दिवस पर विदिशा पुलिस ने किया मार्च पास्ट

विदिशा। देश के पूर्व गृह मंत्री स्व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर देश भर में एकता दिवस मनाया जा रहा है। इसी के तहत विदिशा पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा की मौजूदगी में पुलिस मार्च पास्ट का आयोजन कर एकता का संदेश दिया गया। बता दें कि विदिशा एसपी विनायक वर्मा ने मार्च पास्ट को माधवगंज क्षेत्र से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जानकारी दी गई कि यूनिटी दिवस पर लगभग 150 पुलिस जवानों द्वारा मार्च पास्ट किया गया जिसमें एसएएफ और होमगार्ड का बल भी शामिल हुआ।

Back To Top