vidisha brahman sangh

विदिशा में कोरोना मरीजों को पीपीई किट पहनकर बांधी राखी

विदिशा। श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ द्वारा अटल बिहारी वाजपेई शासकीय चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कोरोना मरीजों को राखी प्रदान कराई गई हैं। बता दें कि कोरोना संक्रमित होने पर आइसोलेट किए गए मरीजों को रक्षाबंधन के अवसर पर नोडल अधिकारी विजय श्रीवास्तव के माध्यम से श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ द्वारा राखियां सहित मिठाई और चिप्स के पैकेट प्रदान किए गए हैं।

  • श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ ने बांटी रखीं-मिठाईयां
  • पीपीई किट पहनकर कोरोना मरीजों को राखी बांधी
  • मिठाईयां और चिप्स के पैकेट प्रदान किए गए

इस दौरान अटल तिवारी, संगठन जिला प्रभारी सुषमा पाठक, शिवकुमार तिवारी, जिला अध्यक्ष भारती पलिया एवं संदीप शर्मा सहित जिला महामंत्री मनोज शर्मा मौजूद रहे।

Back To Top