Two police officers of Vidisha retired, Superintendent of Police honored

विदिशा के दो पुलिस अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

विदिशा, 31 मई । उप निरीक्षक कार्यवाहक हरिराम चिढ़ार एवं सहायक उपनिरीक्षक कार्यवाहक बुद्धसेन सिंह बघेल, पुलिस विभाग में लंबे सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हो चुके हैं. पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला सहित सीएसपी विकास पांडे ने उनको इस मौके पर सम्मानित कर विदा किया.

बता दें कि उप निरीक्षक कार्यवाहक रहे हरिराम चिढ़ार ने 2 दिसंबर 1980 को आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में नियुक्ति प्राप्त की थी और वर्तमान में उन्होंने उप निरीक्षक कार्यवाहक के पद पर कार्यरति की थी. इनका सेवाकाल 31 मई 2023 तक 42 वर्ष 5 माह का रहा है.

वहीं सहायक उपनिरीक्षक कार्यवाहक रहे बुद्धसेन सिंह बघेल ने 12 जनवरी 1981 को आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में नियुक्ति प्राप्त की थी और वर्तमान में उन्होंने सहायक उपनिरीक्षक कार्यवाहक के पद पर कार्यरति की थी. इन्होंने अपना सेवाकाल 31 मई 2023 तक 42 वर्ष 4 माह 20 दिन का पूरा किया है.

Back To Top