एयर स्ट्राइक पर विदिशा के व्यापारियों ने मनाया जश्न

Indian Air Force Strike

विदिशा। भारतीय वायु सेना द्वारा किए गए हवाई हमले में मारे गए सैकड़ों आतंकवादियों की खबर भारत में फैलते ही लोगों के बीच खुशी की लहर देखने को मिली। विदिशा के व्यापारियों ने आतंकवादियों के खिलाफ की गई इस बड़ी कार्रवाई पर खुशी जाहिर करते हुए पटाखे फोड़े गए। बता दें कि विदिशा चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष रवि तलरेजा के नेतृत्व यह जश्न मनाया गया जिसमें सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।