कुरवाई। विदिशा जिले के कुरवाई में बारिश के बाद जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। दरअसल कुरवाई के बुखारा रोड स्थित कॉलोनी में बारिश के बाद हुए जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जबकि विद्यार्थी भी विशेष रूप से स्कूल जाने में असमर्थ हैं।
अरोप लगाया गया कि कालोनाईजर द्वारा अब तक कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया नहीं कराई है जिसका खामियाजा काॅलोनी के रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सुहाने सपने दिखाकर प्लाट बेचने के बाद अब कालोनाइजर गायब है। वहीं दूसरी ओर नगर परिषद द्वारा इस काॅलोनी को अवैध बताया गया है जिसके कारण अब ना प्रशासन लोगों की सुनने को तैयार है और ना ही काॅलोनाइजर।
