वीमन फ्रीडम-21 रैली पहुंची विदिशा, नारी सशक्तिकरण मुख्य उद्देश्य

Women Freedom-21 rally reached Vidisha regarding women empowerment

लीगल राइट्स काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन कुमार और राष्ट्रीय सचिव राजलक्ष्मी मंदा द्वारा नारी सशक्तिकरण को लेकर रैली निकाली जा रही है जो कि विदिशा पहुंची। यह रैली नई दिल्ली से 21 दिसंबर को शुरू हुई थी जो कि 11 राज्यों से गुजरते हुए 4200 किलोमीटर का सफर तय करेगी, और इसका समापन केरल में होगा। विदिशा पहुंचने पर रैली का स्वागत काउंसिल प्रदेश अध्यक्ष देवना अरोरा समेत प्रदेश सचिव संदीप डोंगर सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने किया। इस रैली का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के तहत बालिकाओं का विवाह 21 वर्ष की आयु में कराने को लेकर जागरूकता फैलाना है।