sirvi samaj pune

पुणे पहुंचे किसान मोर्चा मंत्री पुनाराम भायल

पाली। राजस्थान किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं राजसमंद जिला प्रभारी पुनाराम भायल का महाराष्ट्र के पुणे आगमन पर राजस्थान के प्रवासियों द्वारा अलग अलग जगहों पर स्वागत किया गया। बता दें कि पाली जिला परिषद के चुनाव में सर्वाधिक मतो से पुनाराम भायल ने जीत हासिल की जिसके बाद प्रथम पुणे आगमन पर प्रवासी लोगों द्वारा कई जगहों पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

  • राजस्थान के प्रवासियों द्वारा स्वागत किया गया
  • पुणे की अलग अलग जगहों पर हुआ स्वागत
  • समाज को आगे बढ़ाने पर की गई विशेष चर्चा

इस क्रम में सीरवी समाज कोथरुड पाली, जिला जाट समाज एवं संजय पार्क वडेर द्वारा स्वागत किया गया। वहीं समाज के लोगों से चर्चा के दौरान अध्यक्ष पुनराम भायल ने सीरवी समाज को शिक्षा और राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने पर ज़ोर दिया।

Back To Top