दिल्ली में 31 लोग कोरोना संक्रमित मिले, अब तक भारत में कुल 14,793 केस

नई दिल्ली – दिल्ली के एक कंटेनमेंट जोन में एक ही परिवार के 26 लोग सहित 31 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं।  बता दें कि इस समय कोरोन वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने बताया कि जहांगीरपुरी कंटेनमेंट जोन में एक ही परिवार के 26 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। यहां एक ही कुनबे के कई मकान आसपास ही मौजूद हैं। कंटेनमेंट जोन होने के बावजूद इस परिवार के सभी लोग एक दूसरे के घर जा रहे थे। ऐसे में किसी एक व्यक्ति के संक्रमित होने से सभी लोग कोरोना की चपेट में आ गए।

चर्चा में है कि, इस क्षेत्र में कुछ दिनों पहले कोरोना से एक महिला की मौत हो गई थी। संक्रमित पाए गए ये लोग उस महिला और उसके परिवार से पहले से ही संपर्क में थे। हालांकि महिला के परिवार को पहले ही क्वारंटीन किया जा चुका था।

संयुक्त स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अब तक का डेटा देखें तो देश में 1992 लोग ठीक हो चुके हैं। बीते एक दिन में कुल 991 नए पॉजिटिव केस आए हैं। पिछले 24 घंटों में 43 और लोगों की जान गई है, इस वजह से मौत का आंकड़ा 480 पर पहुंच गया है।

भारत की स्थिति – भारत में कोरोनो वायरस के मामलों की संख्या 14,793 तक पहुंच गई और शनिवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 488 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 2000 के करीब लोग घातक बीमारी से उबर चुके हैं।

दुनिया की स्थिति – कोरोनो वायरस महामारी से दुनिया भर में मौत शनिवार को बढ़कर 154,188 हो गई। दिसंबर में चीन में महामारी के पहली बार सामने आने के बाद से 193 देशों और क्षेत्रों में 2,251,690 से अधिक घोषित मामले दर्ज किए गए हैं।

Recent Posts

बागेश्वर धाम में होली की धूम! धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों संग खेली अनोखी होली | Bageshwar Dham Holi

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More

March 15, 2025

MP Budget 2025: मध्य प्रदेश के बजट में 24 बड़े ऐलान, जानिए पूरी जानकारी

MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More

March 12, 2025

Chandra Grahan 2025: तारीख, समय, सूतक काल और राशियों पर प्रभाव

साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More

March 12, 2025

युजवेंद्र चहल और RJ महवश के रिश्ते की खबरें तेज, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई चर्चाएं

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और रेडियो जॉकी महवश को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं… Read More

March 10, 2025

महिला सम्मान योजना को मंजूरी: हर महीने ₹2500! पात्रता, रजिस्ट्रेशन और जरूरी दस्तावेज

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए Mahila Samman Yojana की घोषणा की है,… Read More

March 8, 2025

विदिशा: डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी की मौजूदगी में सोराई स्टेशन पर मॉक ड्रिल आयोजित

विदिशा – पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भोपाल मंडल के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी की मौजूदगी में… Read More

March 7, 2025