नई दिल्ली। कन्फेडरेशन ओफ ऑल इंडिया ट्रेडर्ज (CAIT) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने केंद्र सरकार द्वारा देश भर में दुकानें खोले जाने का आदेश राज्य सरकारों को दिए जाने पर खुशी जाहिर की है। बता दें कि इस समय कोरोना की महामारी से बचने के लिए मोदी सरकार ने लाॅकडाउन घोषित किया है लेकिन इस बीच लोगों की सुविधा के लिए देश में व्यापारियों को बड़ी राहत दी गई है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को दुकानें खुलवाने के निर्णय की जिम्मेदारी दी है। हालांकि सभी व्यापारियों से कैट महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने दुकान को सैनिटाइज करने के साथ ही सुरक्षा के पूरे एतिहात बरतने की अपील की।
CAIT महामंत्री @praveendel बोले- लाॅकडाउन में दुकानें खुलवाने के निर्णय पर पीएम मोदी का धन्यवाद#Lockdown #COVID19 @TEAMCAIT
Read more @ https://t.co/v3kLVpgR13 pic.twitter.com/wfqwHo2YRI
— Camera24 (@camera24in) April 25, 2020
- महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया
- CAIT के राष्ट्रीय महामंत्री हैं प्रवीण खंडेलवाल
- लाॅकडाउन में दुकानें खोलने की अनुमति पर धन्यवादः महामंत्री
- केंद्र ने राज्य सरकारों को जिम्मेदारी सौंपीः महामंत्री
- सुरक्षा के पूरे एतिहात बरतें व्यापारीः महामंत्री
