CM पर डाला मिर्ची पावडर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

New Delhi | नई दिल्ली : दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर सचिवालय में एक व्यक्ति द्वारा मिर्ची पावडर फेंका गया जिसके कारण सीएम केजरीवाल का चश्मा भी टूट गया। यह कृत्य करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। आपा पार्टी द्वारा एक प्रेसवार्ता भी की गई जिसमें राष्ट्रीय प्रवकता सौरव भरद्वाज और राघव छाडा ने बताया कि गंभीर बात यह है कि पिछले कुछ महिनों के अंदर सीएम के उपर कई बार अटैक की कोशिश की गई है। दशहरा पर सीएम हाउस के कमरे के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति पहुंच गया था जो कि सीएम की सुरक्षा में लापरवाही साबित हो रही है।