गौतमबुद्ध नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह ने की प्रेस कांफ्रेंस

नोएडा। उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने अरविंद सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं प्रत्याशी अरविंद सिंह ने एक प्रेसकांफ्रेंस के दौरान चुनाव में कड़ी टक्कर देने का दावा किया है।

प्रत्याशी अरविंद सिंह ने कहा कि बेरोजगारी, किसानों की समस्या, फ्लैट बायर्स की समस्या, स्कूल फीस और प्रदूषण मुख्य चुनावी मुद्दा कांग्रेस पार्टी का है। वहीं गठबंधन के सवाल पर अरविंद सिंह ने बताया कि कांग्रेस को गठबंधन की जरूरत नहीं है, हम खुद ही फ्रंट फीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

Back To Top