Categories: Politics

पंजाब की महाभारत, मौका तलाश रहे केजरीवाल

पंजाब में सियासी सरगर्मी के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal) बुधवार से दो दिन के पंजाब दौरे पर रहेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह (amrinder singh) के इस्तीफे के बाद केजरीवाल का यह पंजाब का पहला दौरा है। वह दिन में लुधियाना में व्यापारियों के अगले चुनाव को लेकर बातचीत करेंगे। साथ ही वह आगामी बृहस्पतिवार को पंजाब (punjab election) में चुनावों को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी मुखिया बीते कुछ समय से उन सभी राज्यों में दौरा कर रहे है जहां अगले एक साल के अंदर चुनाव है। पंजाब में पहले भी रैलियां व प्रेस कांफ्रेस कर चुके है। मगर वहां सत्ता में काबिज कांग्रेस के अंदर जिस तरह सियासी उठापटक चल रही है उसके लिहाज से आम आदमी पार्टी संयोजक का यह दौरा उससे जोड़कर देखा जा राह है। आम आदमी पार्टी अब पंजाब में अपने आप को मजबूत मान रही है। कांग्रेस के अंदरूनी लड़ाई सार्वजनिक होने के बाद इसे अपना फायदा भी देख रही है।

बताते चले कि आम आदमी पार्टी पंजाब में मुख्य विपक्षी दल है। किसान आंदोलन में आप ने जिस तरह की भूमिका निभाई उससे भी पार्टी को फायदा होता दिख रहा है। इस बीच पंजाब कांग्रेस में चल रही लड़ाई का फायदा भी आम आदमी पार्टी जुट गई है। आप विधायक व पंजाब के सहप्रभारी राघव चड्ढा (raghav chadda) ने कहा कि कांग्रेस जिस तरह से पंजाब में लड़ रही है वह पंजाब के साथ, पंजाब के प्रशासन के साथ मजाक है। यह पंजाब के लिए अच्छा नहीं है। कांग्रेस का जाना ही पंजाब के खुशहाली का दिन लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दो दिन के पंजाब के दौरे पर आ रहे है। पंजाब के लिए बड़ी घोषणाएं करेंगे।

Recent Posts

शनि गोचर 2025: सभी 12 राशियों पर प्रभाव, उपाय और भविष्यवाणी

वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More

March 28, 2025

पर्चा बनाकर भविष्य बता रहे पंडित अंशुल शास्त्री, श्री चिरोड़िया धाम सरकार में भक्तों की भीड़ लगी

मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More

March 25, 2025

एमपी कांग्रेस ने सीएम मोहन यादव को बताया ‘कुंभकरण’, भोपाल में हुआ अनोखा प्रदर्शन

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More

March 20, 2025

बागेश्वर धाम में होली की धूम! धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों संग खेली अनोखी होली | Bageshwar Dham Holi

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More

March 15, 2025

MP Budget 2025: मध्य प्रदेश के बजट में 24 बड़े ऐलान, जानिए पूरी जानकारी

MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More

March 12, 2025

Chandra Grahan 2025: तारीख, समय, सूतक काल और राशियों पर प्रभाव

साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More

March 12, 2025