जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक करियर में सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। बता दें कि 1980-81 में जगन्नाथ पहाड़िया राजस्थान के पहले दलित मुख्यमंत्री थे। न्होंने हरियाणा और बिहार में भी राज्यपाल के तौर पर अपनी सेवाएं दी. उनका जन्म 15 जनवरी 1932 को हुआ था। पहाड़िया 6 जून 1980 से जुलाई 1981 तक 11 महीने राजस्थान के सीएम रहे और उन्हें 1957 में केवल 25 साल का होने वाले सबसे कम उम्र में सांसद बनने का अवसर मिला था।
पहाड़िया नेहरू के बाद में इंदिरा गांधी और फिर संजय गांधी के बेहद करीबी थे जिसकी वजह से ही उन्हें राजस्थान का मुख्यमंत्री बनया गया था। हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी केवल 11 महीने के लिए ही संभाली। 1989 में उन्हें बिहार का राज्यपाल बनाया गया था। 2009 से 2014 तक हरियाणा के राज्यपाल रहे थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा –
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ पहाड़िया जी के निधन से दुखी हूं। अपने लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक करियर में, उन्होंने आगे सामाजिक सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। शांति।
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More
साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More