राजस्थान में गिर सकती है कांग्रेस सरकार? पायलट और गहलोट गुट में बटे विधायक

Gehlot Pilot

जयपुर। बता दें कि राजस्थान में कुल 125 विधायक के सामर्थन के साथ कांग्रेस सरकार बनी है। लेकिन वह सियासी घमासन के बीच अब 25 विधायक सचिन पायलट के समर्थन में बताए जा रहे है जिसके बाद अब 98 विधायक अशोक गहलोत के समर्थन में हो चुके हैं। वहीं राजस्थान में बहुमत साबित करने के लिए पार्टी को 101 विधायकों का समर्थन साबित करना है। हालांकि राजस्थान में कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपने समर्थन में 2 और विधायकों की जरूरत है।

 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बागी तेवरों के बाद अशोक गहलोत (ashok gehlot) की सरकार पर संकट मंडराने लगा है। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दावा किया है कि उनके पास 30 विधायकों सहित कुछ निदर्लीय विधायकों का समर्थन है। जिसके बाद अब सीएम अशोक गहलोत अपनी सरकार बचाने में जुटे हैं।

प्रेसवार्ता के दौरान रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि कांग्रेस नेता अजय माकन (Ajay maken) तथा अविनाश पांडे (Avinash Pandey) के साथ पिछले 24 घंटे में राजस्थान कांग्रेस के विधायकों से गहन मंथन किया गया जबकि उपमुख्यमंत्री सचिन पायलेट से कांग्रेस के नेतृत्व सहित केसी वेणुगोपाल (KC venugopal) द्वारा 48 घंटे में कई बार चर्चा की गई है।