जयपुर। राजस्थान मंत्रिमंडल से सचिन पायलट और उनके तीन करीबी मंत्रियों को बर्खास्त किया जा चुका है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से राजस्थान में सियासी घमासान के बीच एक नया मोड़ आया है जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को बर्खास्त किया गया है।
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि सचिन पायलेट सहित विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा को मंत्री पद से बर्खास्त किया गया है। दरअसल राजस्थान के सियासी संकट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पलड़ा भारी दिख रहा है, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विधायकों ने अशोक गहलोत को अपना नेता माना और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही मंत्री पद से हटाए जाने की बात मीडिया के सामने की। सुरजेवाल बोले कि पायलट के साथ ही विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को भी मंत्री पद से हटाया जा रहा है, सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस विधायक पायलट के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे जिसके बाद यह अहम फैसला लिया गया।
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More
साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More