Gramin Jal Mela

घेनड़ी से जल चेतना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

घेनड़ी। पाली जिले के ग्राम घेनड़ी स्थित राजीव गांधी अटल सेवा केन्द्र में जल चेतना अभियान के तहत जल चेतना रथ को उप सरपंच जगदीश सिंह राजपुरोहित द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। बता दें कि ग्रामीणों को जल सरंक्षण एवं स्वच्छता अपनाने के साथ ही पॉलीथिन मुक्त क्षेत्र बनाने का संदेश दिया जा रहा है। ब्लॉक कोडिनेटर हड़मतसिहं ने बताया कि पॉलीथिन के बहिष्कार, स्वच्छता और वर्षा जल संरक्षण के साथ ही विभिन्न विषयों पर पूर्ण रूप से जानकारी दी जा रही है।इस कार्यक्रम के दौरान अर्पण से वा संस्थान से महेन्द्र भाटी, भरत कुमावत, सुरेश कुमार, कांता मेवाड़ा, नरेगा सहायक मिट्ठु कवर, आंगनवाड़ी केंद्र सहायक शांति देवी, उप स्वास्थ्य केंद्र एएनएम संतोष सांखला भी मौजूद रहे।

DOWNLOAD

Back To Top