एक करोड़ की रंगदारी वसूलने किया था फायर, दो आरोपी गिरफ्तार

One Crore Recovery

पाली। एक दुकान में घुसकर व्यापारी को एक करोड़ की रंगदारी के लिए धमकाने वाले हार्डकोर अपराधी तथा उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल मामला राजस्थान पाली जिले के सुमेरपुर का है। पाली एएसपी ज्योति स्वरूप शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 21 फरवरी को सुमेरपुर कस्बे में व्यापारी कमलेश अग्रवाल की दुकान पर सुरेंद्र नामक अपराधी गया था जिसने रंगदारी वसूलने के लिए धमकी दी और फायर किया था।

वहीं फरार होने के बाद पुलिस टीम अपराधी की तलाश में जुट गई जिसे आखिरकर गिरफ्तार कर लियागया। जानकारी दी गई कि आरोपी के खिलाफ मारपीट, लूट, रंगदारी के 19 मुकदमे दर्ज है। वहीं एक साथी दीपक को भी गिरफ्तार कर दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।