कांग्रेस का विजय रथ पहुंचा नयाहरसूद, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर भी हुए शामिल

खंडवा। मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा 41 दिवसीय संपूर्ण मध्यप्रदेश में किसान विजय रथ यात्रा निकाली जा रही है। किसानों के भारी समर्थन से ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है जिसके लिए कांग्रेस के नेता मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिलों में पहुंचकर किसानों को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं।

कांग्रेस का विजय रथ खंडवा जिले के नयाहरसूद पहुंचा जिसमें किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर मौजूद रहे। कांग्रेस के वचन पत्र के मुताबिक पात्र किसानों को दो लाख रुपए तक की कर्ज माफी के लिए आश्वस्त किया।

खंडवा जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नया हरसूद पहुंचे। बताया गया कि 5 मार्च को नीमच जिले में रथ यात्रा का समापन होगा।

You May Also Like

More From Author