Ganesh Visarjan

गणपति विसर्जन के दिन घेनड़ी में निकली शोभायात्रा

घेनड़ी। पाली जिले के ग्राम घेनडी में विभिनन जगहों पर विराजित श्रीगणेश की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया जिससे पूर्व मुख्य मार्ग से शोभा यात्रा निकाली गई। बता दें कि युवा वर्ग मित्र मंडल द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव के अंतिम दिन श्रीगणेश की महाआरती करने के पश्चात विसर्जन कुंड लेजाकर विसर्जित किया गया। यह शोभा यात्रा महोदव मंदिर से बारला वास, घेनडी ढाणी, सोनारो की वावड़ी से होते हुए सुमेर नदी पहुंचकर जहां प्रतिमा को विसर्जित किया गया। दूसरी ओर शिवसेना द्वारा कुम्हारों का बास, बाल गणेश मित्र मंडल द्वारा चौधरी का बास तथा ग्राम व ढाणी कि समस्त गणेश प्रतिमाएं भी शोभायात्रा में शामिल हुईं।

DOWNLOAD

Back To Top