pali municipal team

पाली में प्रशासनिक टीम ने जब्त किया गुटखा-तम्बाकू

पाली। राजस्थान सरकार द्वारा कोरोना से बचाव के लिए गुटखा तम्बाकू बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है वहीं ऐसी चीजों को बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत पाली में प्रशासनिक टीम ने दबिश देते हुए गुटखा तम्बाकू जब्त करने की कार्रवाई की। पाली शहर के सरदार पटेल नगर की एक दुकान पर टीम ने पहुंचकर लाखों रूपयों का गुटखा तम्बाकू जब्त किया, जबकि संचालक के खिलाफ चालान भी काटा।

Back To Top