सरूपगंज में समिति सदस्यों ने किया 30 यूनिट रक्तदान

Swaroopganj Banke Bihari Samiti

स्वरूपगंज। सिरोही जिले के स्वरूपगंज गायत्री आश्रम में श्रीबांके बिहारी भागवत सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें खासतौर पर युवाओं ने पहुंचकर रक्तदान किया। बता दें कि इस शिविर में लगभग 30 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान शिविर में उमेश अग्रवाल, रमेशचन्द्र, पवन अग्रवाल, अशोक सुथार, कमल सुथार, अरविंद सिंह समेत युवाओं ने रक्तदान महादान शिविर में अपना योगदान दिया।