राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य राजूबेन एल देसाई पहुंची विदिशा

विदिशा। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य राजूबेन एल देसाई ने विदिशा पहुंचकर पत्रकारवार्ता की। जानकारी दी गई कि जिले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर यह दौरा रहा जहां महिला सुरक्षा के प्रति जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की गई। बताया गया कि गर्ल्स काॅलेज पहुंचकर भी युवतियों से बात की गई। किसी युवती के साथ छेड़छाड़ करने पर शिकायत करने को लेकर प्रेरित किया गया, अन्याया के लिखाफ आवाज उठाने की हिम्मत दी। वहीं सर्किट हाउस में आयोजित हुई प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा नेता मनोज कटारे ने भी राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डाॅ राजूबेन एल देसाई से मुलाकात की।

 

You May Also Like

More From Author