Balaji Mandir Vidisha

विदिशा के बड़े बालाजी मंदिर में एक जनवरी से कथा आयोजन

विदिशा। नगर के नंदवाना बड़े बालाजी मंदिर में एक जनवरी से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। आयोजक समिति ने बताया कि एक जनवरी से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा शुरू होगी जिसमें कथा व्यास पं रविन्द्राचार्य द्वारा कथा सुनाई जाएगी। कथा का समय दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक रखा गया है जिसका समापन 7 जनवरी को होगा। कथा व्यास पं रविन्द्राचार्य ने बताया कि कथा का समापन पूर्णाहूति के साथ होगा जिसके बाद प्रसादी एवं भंडारा आयोजित किया जाएगा।

Back To Top