आगरा में बारिश के कारण बाजरा और तिल की फसल प्रभावित

agra heavy rain

Agra, 20 September – आगरा जिले के पिनाहट, बाह और जैतपुर क्षेत्र में बीते 3 दिनों से तेज हवा के साथ हो रही बारिश के कारण बाजरा और तिल की फसल प्रभावित हुई है जिससे किसान चिंतित हैं. पहले तो क्षेत्र में बारिश नहीं होने के कारण किसान परेशान थे लेकिन जब बारिश होना शुरू हुई तो अब फसल नष्ट होने की कगार पर आ चुकी है. किसान का कहना है कि खेतों में पड़ी बाजरे की फसल बारिश के कारण सड़ने की कगार पर आ चुकी है