सीएम योगी पहुंचे गाजीपुर के सैदपुर, विधानसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरी

cm yogi

GAZIPUR, 20 SEPTEMBER – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजीपुर जिले के सैदपुर पहुंचे. टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने प्रदेश सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों को गिनाया. इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरी. मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में माफियाओं और गुंडाराज के खात्मे पर ज़ोर देते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की लोक कल्याणकारी सरकार रात.दिन जनहित और कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने में लगी है.