कन्नौज। जिले के छिबरामऊ से एक और कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिला है जिसके बाद जिले में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या दो हो चुकी है। बता दें कि छिबरामऊ के बिरतिया मुहल्ले में मुंबई से आया एक युवक कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। जानकारी दी गई कि युवक की उम्र 23 वर्ष है जिसे मुंबई से लौटने पर क्वारंटीन किया गया था। वहीं युवक के निवास क्षेत्र को सील किया करते हुए संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन कर सेम्पल लिए जा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले कानपुर के चमनगंज से आया एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था।
वहीं दूसरी ओर जिले में दो कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने के बाद भी स्थानीय लोगो की लापरवाही बद्दस्तूर जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ में लाॅकडाउन के दौरान दी गई आंशिक छूट के दौरान बड़ी संख्या में लोग नियमों का पालन नहीं करते दिखाई दिए जबकि पुलिसजवान व्यवस्थाओं के लिए कड़ी मशक्कत करते नजर आए।
मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More