Kaushambhi | कौशाम्बी : जिले की पुलिस ने एक जानवर से भरी गाड़ी के चालक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक कोखराज पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर सिहोरी टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर एक ट्रक में लदे 18 अदद गौवंश को बरामद कर चालक को मौके पर ही धर दबोचा है। पुलिस गिरफ्त में आये चालक ने बताया किया वह फतेहपुर जिले के खागा इलाके से बंगाल जा रहा था। वहीं दूसरी ओर चालक ने खुलासा किया है कि कानपुर के चकेरी थाने से बर्खास्त सिपाही सुशील मिश्रा भी इन मामलों में लिप्त है। इस जानकारी के बाद कोखराज पुलिस ने चालक को नामित करते हुए दो अज्ञात के विरुद्ध गोवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
Related Posts
कौशाम्बी में दो अभियुक्तों से चोरी की 15 बाइकें बरामद
Kaushambi | कौशाम्बी : जिले की पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है जिनके कब्जे से 15…
नाबालिग का गर्भपात करने वाली महिला एवं प्रेमी गिरफ्तार
Kaushambhi | कौशाम्बी : जिले की कोखराज पुलिस ने एक नाबालिग के गर्भपात कराने के मामले में दो अभियुक्तों को…
भाई बहन की हत्या करने वाला कौशाम्बी पुलिस की गिरफ्त में
कौशाम्बी। कौशाम्बी पुलिस ने सनसनी खेज डबल मर्डर का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बतादें…
