CBSE Student Suicide

12वीं के छात्र ने की खुदकुशी

रूड़की। हरिद्वार जिले के सोलानीपुरम में सीबीएसई के 12वीं कक्षा के छात्र ने आत्महत्या की है। जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र का नाम प्रयास है जिसने अपने घर में पंखे में लटककर फांसी लगाई है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक प्रयास के इंटर की परीक्षा में कम अंक आए थे जिसकी वजह वह मानसिक रूप सेतनाव से गुजर रहा था। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस  ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Back To Top