हरिद्वार BJP में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ता, रमेश पोखरियाल ने किया चुनावी कार्यालय का शुभारंभ

Haridwar BJP

हरिद्वार। लोकसभा चुनाव के लिए हरिद्वार संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने चुनावी कार्यालय का शुभारंभ कर दिया है। आर्य नगर स्थित वेद मंदिर में उद्घाटन अवसर के दौरान कोंग्रेस पार्टी के पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष मास्टर सतपाल के साथ ही कई कार्यकताओ ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा उम्मीदवार रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, हरिद्वार बीजेपी जिलाध्यक्ष समेत कई बीजेपी विधायकों की मौजूदगी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्य्ता दिलाई गई।