हरिद्वार। कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर को अब देश में जात के आधार पर देखा जा रहा है, जिसके बाद अब उत्तराखंड की धार्मिक नगरी हरिद्वार से भी आवाज उठने लगी है। ब्राह्मणों का कहन है कि एनकाउंटर की जांच होनी चाहिए और इसके लिए सुप्रीम कोर्ट जाने में भी पीछे नहीं हटेंगे।
विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर हरिद्वार में ब्राह्मणों के बीच आक्रोश है और ब्राह्मणों ने सीधा निशाना यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर साधा है। ब्राह्मणों का कहना है कि विकास दुबे अपरोधी था उसका एनकाउंटर हुआ लेकिन ब्राह्मणों को टारगेट किया जा रहा है यह चिंता का विषय है।
दरअसल कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार किया था उसके बाद उज्जैन पुलिस ने कानपुर पुलिस को विकास दुबे सौंपा था। उज्जैन से कानपुर लाते समय रास्ते में ही विकास दुबे का एनकाउंटर किया गया, हालांकि माना यह जा रहा है कि गाड़ी पलटने से विकास दुबे ने भागने का प्रयास किया परंतु प्रयास विफल होने पर दुबे ने पुलिस पर हमला किया जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस के जवानों ने गोलियां चलाई जिसके चलते विकास दुबे की मौत हो गई।
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More
साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More