Haridwar Chetak Police

रात्रि गश्त में डंडो के साथ जाएं पुलिसकर्मी, अधिकारी का नया फरमान

हरिद्वार। हरिद्वार जिले के नए कप्तान जन्मेजय खंडूरी का नया फरमान पुलिसकर्मियों के गले नहीं उतर रहा है। दरअसल खराब हथियारों, घटिया वाहनों, कम वेतन और ज्यादा काम जैसी समस्याओं से जूझ रहे पुलिसकर्मियों के लिए हरिद्वार के नये एसएसपी का आदेश इन कंपकपा देने वाली रातों में कोढ में खाज की तरह है। VIDEO

दरअसल हाल ही में हरिद्वार जिले की कप्तानी संभालने वाले एसएसपी जन्मेजय ने रात्रिगश्त करने वाले चेतक पुलिस के जवानों को आदेश दिए हैं कि वे पिस्टल रखना छोड दें और पुराने ढर्रे पर लौटते हुए अपने साथ रायफल, डंडा और टार्च लेकर रात्रिगश्त करें। हालांकि पुलिस कप्तान का ये फरमान किसी के गले नहीं उतर रहा है और एसएसपी के इस नये फरमान से अपराधियों पर कितनी नकेल कसेगी ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

Back To Top