हरिद्वार। विश्वप्रसिद्ध गुरुकुल महाविद्यालय में वर्चस्व को लेकर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद के बीच खींचतान अब पूरी तरह से जुबानी जंग बन चुकी है। पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद गुरुकुल महाविद्यालय परिसर में धरना दे रहे हैं, वहीं मदन कौशिक गुट के लोग भी पीछे हटने को तैयार नही हैं। जिला प्रशासन ने स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए गुरुकुल परिसर में पीएसी तैनात कर दी है। VIDEO
दरअसल गुरुकुल महाविद्यालय में अंतरंग सभा ने विधायक स्वामी यतीश्वरानंद को अंतरंग सभा के मंत्री परिषद हटाते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था जबकि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को अंतरंग सभा का सदस्य बना दिया था जिसके बाद से विवाद गहरा गया और फिर विधायक यतीश्वरानंद ने हाईकार्ट की शरण ली थी। धरने पर बैठे विधायक यतीश्वरानंद ने कहा है कि गुरुकुल संस्था किसी के बाप की नही है, वहीं अंतरंग सभा मे मदन कौशिक गुट के पदाधिकारियों का कहना है कि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को संस्था में लाने से संस्था प्रगति करेगी।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के Amarwara तहसील के ग्राम पौनार में जय अम्बे पेट्रोल… Read More
विदिशा के राजीव नगर स्थित CIIT कॉलेज में 3 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी के… Read More
विदिशा: विदिशा जिले के ग्राम ओलिंजा में श्रीकालभैरव भगवान की प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर… Read More
Amarwara Republic Day 2025 Celebration: छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ… Read More
Top News Today, 23 January 2025: दुनिया भर की सुर्खियों में आज का दौर दिलचस्प… Read More
Top News Today, 21 January 2025: दिनभर की बड़ी खबरों में आज हर तरफ हलचल… Read More