स्टिंग ऑपरेशन : हरिद्वार में खुलेआम बिक रही अवैध शराब

sting operation

हरिद्वार में खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है जिसकी पुष्टि के लिए हरिद्वार के  ही व्यक्ति द्वारा वीडियो उपलब्ध कराई गई है। यूंतो रुड़की के झबरेड़ा में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत के हो चुकी है लंकिन हरिद्वार नगरी में अभी भी धड़ल्ले से अवैध शराब खुलेआम बेची जा रही है।

बता दें कि दो अलग अलग जगह की वीडिया बनाई गई है जिसमें पहली वीडियो तीबड़ी इलाके की है जहां एक पुरूष द्वारा खुलेआम शराब बेची जा रही है जबकि दूसरी जगह एक महिला खुलेआम शराब बेचते हुए दिखाई दी। हालांकि इस वीडियो को उपलब्ध कराने वाले ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अधीर कौशिक है जिन्होने वीडियो बनाने वाले का नाम तो नहीं बताया है लेकिन शराब किस किस जगह बेची जा रही है इसकी पूरी जानकारी दी। हालांकि कैमरा 24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।