बाबा रामदेव ने स्वदेशी परिधान शोरूम का उद्घाटन किया

  • उद्देश्य, विदेशी कंपनियों को देश से उखाड़ फेंकना – बाबा रामदेव

  • पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के 24 वें स्थापना दिवस पर शुभारंभ

हरिद्वार आयुर्वेद और योग में दुनिया भर में परचम लहराने के बाद अब योग गुरु बाबा रामदेव पूरी तरह से टैक्सटाइल इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं। बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में नए टैक्सटाइल ब्रांड परिधान के पहले शोरूम का उद्घाटन किया। बता दें कि पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के 24 वें स्थापना दिवस पर ही शोरूम का उद्घाटन किया गया है जहां पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने शिरकत की। परिधान के कई ब्रांड लॉन्च करते हुए बाबा रामदेव ने बताया कि ब्रांड पूरी तरह से स्वदेशी हैं और टैक्सटाइल इंडस्ट्री में पतंजलि के उतरने का एकमात्र उद्देश्यदेश  के बुनकरों को पूरी तरह से उनका मेहनताना और देश के कपड़ों को उचित स्थान देना है। VIDEO

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि परिधान नाम से उनके सभी ब्रांड स्पोर्ट्सवेयर, पार्टी वियर, योगा वेयर, किड्स वेयर, लेडीज वेयर और सभी तरह के होंगे। यही नहीं परिधान नाम से बाबा के अंडर गारमेंट, पर्स और फुट वेयर तक बिकेंगे। पूरे देश मे परिधान के 3600 से ज्यादा ब्रांड लांच किए गए हैं। योग गुरु बाबा रामदेव के अनुसार टेक्सटाइल मार्केट पर पूरी तरह से विदेशी कंपनियों  का कब्जा है और उनका उद्देश्य पूरी तरह से विदेशी कंपनियों को देश से उखाड़ फेंकना है।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024