ओडिसा के कटक में जन्मे परिडा को यह हुनर विरासत के रूप में उनके माँ से मिली। बचपन से ही मूर्तिकला में दिलचस्पी रखने वाले फकीर चरण परिडा सिर्फ तीसरी कक्षा तक पढ़े हैं लेकिन उनकी कला की पकड़ को देखते हुए उनसे आर्ट्स विषय में पीएचडी कर रहे लोग भी आज सीखने को आते हैं।
1992 में हरिद्वार के श्रीजयराम अश्रम में 50 बाय 15 फीट की समुद्र मंथन की मूर्ति बनाने आए फकीर चरण परिडा यहीं के हो गए। तबसे वह हरिद्वार में ही परिडा मूर्तिकला केंद्र चला रहें हैं। समुद्र मंथन पर बनाई मूर्ति की खूबसूरती से लोग इतने प्रभावित हुए कि उनकी ख्याति पूरे देश में फैल गयी। इसी को देखते हुए जब भारतीय संसद में देश के महापुरुष महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने की बात चली तो इस काम के लिए फकीर चरण परिडा को चुना गया। भारतीय जनता पार्टी के फाउंडर मेम्बर और गद्दावर नेता यसवंत सिंह द्वारा फकीर चरण परिडा को इस काम के लिए बुलाया गया था जिसे इनके द्वारा डेढ़ करोड़ की लागत में केवल 1 साल में दिन रात कड़ी मेहनत कर तैयार कर दिया था।
मूर्तिकार द्वारा भारत के विविधता से भरी संस्कृति को दिखाते हुए कई प्रकार की मूर्ति पूरे देश के कई संस्थानों, सरकारी भवनों, अश्रमों के लिए बना चुके हैं। उत्तराखण्ड की आजादी के लिए हुए संघर्ष की कहानी को दर्शाते हुआ उनका बनाया मॉडल उत्तराखण्ड के विधानसभा में लगाए जाने की बात भी चल रही है। मूर्तिकार परिडा को उनके हुनर के लिए बड़े बड़े मंचों से पुरस्कृत किया जा चुका है जिसमें उनका संसद भवन के लिए बनाई गयी महाराणा प्रताप की चेतक घोड़े पर बैठी मूर्ति प्रमुख है।
मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात! मुरैना में बन रहा है ऐसा सोलर प्लांट, जहां 24 घंटे… Read More
भोपाल में दो दिवसीय MP Global Investors Summit 2025 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने… Read More
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां करबडोल पंचायत… Read More
20 फरवरी 2025 को, CIIT कॉलेज विदिशा ने अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का… Read More
अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में… Read More
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के Amarwara तहसील के ग्राम पौनार में जय अम्बे पेट्रोल… Read More