हरिद्वार के इंद्राबस्ती में दिखा गुलदार

Haridwar | हरिद्वार : उत्तराखण्ड हरिद्वार के रिहायशी इलाके इंद्राबस्ती में बीती रात गुलदार दिखने से हडकम्प मच गया। दरअसल हरिद्वार के कई इलाके जंगल और राजाजी पार्क से जुड़े हुए हैं जिसके कारण अक्सर जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में देखे जाते हैं लेकिन यह लोगों की जान को खतरा भी बनने का डर बना रहता है। हालांकि इस मामले की कई शिकायतों के बाद भी वन विभाग इस समस्या का समाधान निकालने में असमर्थ साबित हो रहा है।

 

Back To Top