उत्तर प्रदेश के आगरा में एक क्रिकेट मैच के दौरान दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया जिसके बाद मौके पर पथराव की भी जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में बहस हुई और यह बहस इतनी बढ़ गई कि बड़ी संख्या में मौके पर एकजुट हुए लोगों के दो गुटों में विवाद हो गया।
पूरा मामला थाना शमशाबाद क्षेत्र के मोहल्ला टोला ग्राउंड का बताया जा रहा है जिस ग्राउंड पर ही क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था। वही जानकारी मिली है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन पर भी कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया। वहीं पथराव के कारण मौके पर खड़े कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
हालांकि पथराव की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया।
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More
मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More
Bloating Home Remedies: क्या आप सुबह तो बिल्कुल फिट महसूस करते हैं, लेकिन शाम 8… Read More
Pakistan Afghanistan War Latest Update: पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच दशकों से चला आ रहा… Read More