Vidisha

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए नि:शुल्क परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर रविवार, 13 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला ट्रस्ट, बाल विहार के पास, विदिशा में आयोजित हुआ। शिविर में हर हेल्थ भोपाल की चिकित्सक एवं नि:संतानता विशेषज्ञ डॉ. प्रिया भावे चितावर ने विदिशा जिले के लगभग 50 मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें उचित परामर्श दिया।

मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजन-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर स्प्रिंगफील्ड स्कूल की डायरेक्टर मीनल राणा, डॉ. प्रिया चितावर भावे, रोटेरियन संजीव शर्मा, रोटेरियन दिनेश रामानी, रोटेरियन राजकुमार सराफ सहित रोटेरियन साथी मौजूद रहे। क्लब अध्यक्ष रोटे. शरद शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन दिलीप जौहरी ने किया, जबकि अंत में क्लब सचिव रोटेरियन रामबाबू शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

डॉ. प्रिया भावे चितावर ने की सामूहिक काउंसलिंग

शिविर में डॉ. प्रिया भावे चितावर ने नि:संतानता से परेशान महिलाओं और उनके परिजनों की सामूहिक काउंसलिंग की। उन्होंने बताया कि विगत लगभग 16 वर्षों में विदिशा जिले के 500 से अधिक परिवारों के घर-आंगन में खुशियां आई हैं। उन्होंने इसमें रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा परिवार के सहयोग को पीड़ित मानव सेवा में अमूल्य योगदान बताया।

शिविर में ऐसे कुछ परिवार भी मौजूद रहे, जो पूर्व में नि:संतानता की समस्या से मुक्त हुए हैं। इस दौरान उनकी खुशियां भी देखने को मिलीं।

रोटरी के सेवा कार्यों की दी जानकारी

स्प्रिंगफील्ड स्कूल की डायरेक्टर मीनल राणा ने रोटरी द्वारा सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी और नागरिकों से इससे जुड़ने का आह्वान किया। समाजसेवी योगेश राणा ने सभी महिलाओं को शिविर के माध्यम से खुशियां मिलने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा द्वारा आयोजित शिविर को जनोपयोगी और जनहितकारी बताया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का क्लब परिजनों द्वारा शाल और माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं, सनातन हिंदू से समिति के अध्यक्ष रामराज दागी एवं वरिष्ठ समाजसेवी तथा अनाज तिलहन संघ अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल का सम्मान भी किया गया।

100 से अधिक लोगों की शुगर और थायराइड जांच

शिविर स्थल पर हर हेल्थ भोपाल की टीम द्वारा 100 से अधिक व्यक्तियों की नि:शुल्क शुगर एवं थायराइड की जांच भी की गई।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा के शिविर प्रभारी राजकुमार सराफ, गोपाल कुशवाह, रवि तलरेजा, केशर अब्बास बोहरा, महेंद्र विश्वकर्मा, आनंद अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल, रत्नेश जैन सहित हर हेल्थ भोपाल परिवार की टीम से डॉ. माधुरी कुलकर्णी, डॉ. अंकुरी गुप्ता, डॉ. अप्रिता मिश्रा, डॉ. संतोषी पवार, सौरभ श्रीवास्तव, देवव्रत शर्मा, आरती यादव, पूजा पवार, अर्जुन मालवीय आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की जानकारी रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी रवि तलरेजा ने दी।

Recent Posts

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026

3 साल में 1 लाख को 2.5 लाख बनाने वाले टॉप 5 म्यूचुअल फंड्स!

अगर आप अपने पैसे को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो म्यूचुअल फंड (Mutual Funds)… Read More

September 5, 2026

Canada Weather Forecast: कनाडा के ओंटारियो में भारी तबाही, जानें कैसा रहेगा अगले कुछ दिनों का मौसम?

टोरंटो (कनाडा): दक्षिणी ओंटारियो में बीती रात भयानक चक्रवाती तूफान आया, इसके कारण वहां मूसलाधार बारिश… Read More

September 3, 2026